{“_id”:”6b01dde6a05d7773fb04b434″,”slug”:”warm-clothing-purchases-on-the-rise-with-new-colors-and-patterns-appealing-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-171401-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी, नए रंग और पैटर्न लुभा रहे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 11 बजाजा बाजार स्थित दुकान पर गर्म कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
मैनपुरी। मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ने से लोग स्वेटर, जैकेट, शॉल, स्टॉल सहित अन्य ऊनी कपड़ों की खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। शादी-सीजन के चलते डिजाइनर और आकर्षक गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गर्म कपड़ों के दामों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के बाद भी ग्राहक खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं।सर्दी के मौसम को देखते हुए बाजार में गर्म कपड़ों की नई वैरायटी सज गई है। महिलाओं के लिए डिजाइनर कार्डिगन, ऊनी स्टॉल, शॉल और हल्के व आकर्षक स्वेटर पसंद किए जा रहे हैं। शादी समारोहों में शामिल होने के लिए महिलाएं परिधान के साथ मैचिंग स्टॉल और कार्डिगन खरीद रही हैं। वहीं, युवाओं में हुडी, स्वेटशर्ट, जैकेट और अलग-अलग डिजाइन के स्वेटर का क्रेज है। दुकानदार नारायण गुप्ता ने बताया कि इस बार गर्म कपड़ों में हल्के वजन के साथ गर्माहट देने वाले फैब्रिक, आकर्षक रंगों, नए पैटर्न और आरामदायक डिजाइन को प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाओं के लिए लॉन्ग कार्डिगन, ओपन फ्रंट स्वेटर, डिजाइनर स्टॉल और सॉफ्ट टेक्सचर वाली शॉल पसंद की जा रही हैं।
गर्म कपड़े और उनके दाम रुपये में
स्वेटर -500 से 1200 रुपये
डिजाइनर स्वेटर -800 से 2000 रुपये
कार्डिगन -700 से 1800 रुपये
स्टॉल -300 से 1200 रुपये
शॉल -500 से 2500 रुपये
जैकेट -800 से 3000 रुपये
हुडी, स्वेटशर्ट -500 से 1500 रुपये
