{“_id”:”6b0200e89be308be2b0e9434″,”slug”:”upca-has-launched-online-registration-for-cricket-players-jhansi-news-c-11-jhs1019-920697-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: यूपीसीए ने शुरू किया क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न आयुवर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। क्रिकेट में अपना हुनर दिखाने और एसोसिएशन की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि इस बार सभी खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण स्वयं ऑनलाइन कराना होगा। इसके लिए खिलाड़ी यूपीसीए की आधिकारिक वेबसाइट www.upca.tv पर जाकर पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
