कोलकाता से 26 अगस्त को 30 विदेशी पर्यटकों को लेकर निकला एमवी राजमहल क्रूज 15 सितंबर को रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल पर पहुंचेगा। यह क्रूज 20 दिनों की यात्रा पूरी कर रहा है और इस पर अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के पर्यटक सवार हैं। क्रूज से आने वाले पर्यटकों को वाराणसी, मिर्जापुर, चुनार और गाजीपुर के पर्यटन स्थल व हेरिटेज साइट्स का भ्रमण कराया जाएगा।
कोलकाता से वाराणसी तक भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग परिवहन की ओर से विकसित किए गए राष्ट्रीय राजमार्ग एक से क्रूज को वाराणसी आना है। कोलकाता से वाराणसी की दूरी करीब 1128 किलोमीटर है। इसे पूरा करने में क्रूज को करीब 20 दिन लगेंगे।
क्रूज से वाराणसी आने वाले पर्यटक गंगा किनारे की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करते हुए वाराणसी आएंगे। वाराणसी में सारनाथ समेत ऐतिहासिक धरोहरें देखेंगे। इसके बाद मिर्जापुर और चुनार जाएंगे। पिछले साल ये क्रूज 17 सितंबर को बनारस पहुंचा था।