अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Sat, 05 Sep 2026 11:32 AM IST

जिला कारागार को बिजली की सुंदर झालरों एवं दरवाजों को तोरण द्वार से सजाया गया। शाम को हुए कार्यक्रमों में बंदियों ने भगवान कृष्ण जन्म एवं सुदामा के साथ लीला का मंचन किया। 

 


Jhansi: Grand celebrations for Lord Krishna's birth inside the jail; inmates sang devotional songs

पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते कलाकार।
– फोटो : संवाद



विस्तार

जिला कारागार एवं पुलिस लाइन में भी धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व बनाया गया। जिला कारागार को बिजली की सुंदर झालरों से सजाया गया था। दरवाजों को तोरण द्वार से सजाया गया। शाम को बंदियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें बंदियों ने ही भजन समेत सुंदर नाट्य प्रस्तुति प्रस्तुत की।


नाट्य प्रस्तुति में बंदियों ने भगवान कृष्ण जन्म एवं सुदामा के साथ लीला का मंचन किया। इसमें नितिन परिहार ने कृष्ण एवं नमित जाटव ने सुदामा का पात्र निभाया। वहीं, बृजेश बघेल ने रूक्मणि, जीशान एवं आफाक ने द्वारपाल की भूमिका निभाई। उनकी प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कई बंदियों ने भजन भी प्रस्तुत किए। खास तौर से संजू उर्फ संजीव ने ‘पलना में झूले कन्हैया’, नीतेश घनश्याम ने ‘कृष्ण करुणामय कृपा कीजिये’ और महाराज की ओर से प्रस्तुत ‘घनश्याम तेरी बंशी पे’ भजन को सराहना मिली। कृष्ण जन्म के समय आरती हुई। इसके बाद सभी के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें