{“_id”:”6af08cfa97548f1596040b76″,”slug”:”unidentified-vehicle-runs-over-three-pedestrians-in-badka-arifpur-in-ghaziabad-2026-11-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गाजियाबाद: बड़का आरिफपुर में अज्ञात वाहन ने तीन राहगीरों को रौंदा, अधेड़ की मौत; हादसे में दो अन्य घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सड़क हादसा।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के बड़का आरिफपुर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय करन सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे करन सिंह (50) पुत्र ज्ञानचंद, रवि कुमार (35) पुत्र राजेश और बालकीशन (36) पुत्र नानक निवासी बड़का आरिफपुर मिस्बापुर से गांव की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

