गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के कोड़री दक्षिण निवासी राकेश कुमार (पुत्र अलगू राम) गंगा में नहाते समय डूब गए। घटना के कई घंटे बाद भी उनका शव नहीं मिल पाया है। परिवार में गम का माहौल है।
.
राकेश शनिवार सुबह करीब नौ बजे बगेड़ी में अपने बड़े भाई राजेश कुमार की सास के दाह संस्कार के लिए गाजीपुर आए थे। नहाते समय वे गंगा की तेज धारा में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

पुलिस और एनडीआरएफ को सूचना दी गई, जिसके बाद तलाश शुरू हुई। राकेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी 2019 में हुई थी और उनकी तीन साल की एक बेटी श्रेया है।
राकेश के लापता होने से पत्नी संगीता और मासूम बेटी के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। परिजन प्रशासन से जल्द से जल्द राकेश का पता लगाने की उम्मीद कर रहे हैं।

