बलिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे 2 लोग गंभीर घायल गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर विनोद (50) को मऊ रेफर किया
.

घर के आंगन में बात कर रहे थे दोनों
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पड़ोसी से विवाद में विनोद राजभर और उनके पड़ोसी सुदर्शन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। विनोद की पत्नी संजू देवी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि घटना के समय विनोद और उनके पड़ोसी सुदर्शन घर के आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान शुभम वर्मा, हर्ष, राजू यादव, राजा कुँवर और कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और दोनों पर हमला कर दिया।

शोर सुनकर जुटे लोग, आरोपी फरार
वहीं मारपीट के दौरान परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। आरोप है कि इसके बाद हमलावर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। विनोद की हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
