”अरे..क्या आपने मेरी तस्वीर देखी है” जैसा लिंक भेजकर साइबर जालसाज व्हाट्स एप हैक कर रहे हैं। रोजाना ही कई पीड़ित इस शिकायत को लेकर साइबर थाने पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक है। साइबर पुलिस का कहना है कि इस तरीके ”व्हाट्स एप घोस्ट पेयरिंग” कहते हैं। इसके जरिये यूजर के मोबाइल की सारी जानकारियां चुराकर ब्लैक मेलिंग का खेल शुरू होता है।

व्हाट्स एप जैसे मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करने वाले आसानी से निशाना बनते हैं। साइबर पुलिस समेत केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस तरह से धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक साइबर ठग पहले व्हाट्स एप पर क्या आपने मेरी तस्वीर देखी? जैसे संदेश के साथ फर्जी लिंक भेजते हैं। उत्सुकतावश लिंक पर क्लिक करते ही नकली व्हाट्स एप वेब पेज खुल जाता है। यूजर का व्हाट्स एप अकाउंट जालसाज के डिवाइस से लिंक हो जाता है। इसके बाद निजी चैट, फोटो, वीडियो और बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तक उसकी पहुंच बन जाती है। यूजर के व्हाट्स एप अकाउंट का इस्तेमाल करके जालसाज उसके परिचितों को मेसेज भेजकर ठगी करते हैं। झांसी में पिछले दिनों तीन जाने-माने चिकित्सकों के मोबाइल भी इसी तरह से हैक करके उनके कई जानने वालों को मेसेज भेजकर रुपयों की मांग की गई थी। साइबर क्राइम सीओ आसमा वकार के मुताबिक सतर्कता बरतनी जरूरी है। सतर्कता बरतने से बचाव किया जा सकता है।

ऐसे करें बचाव

व्हाट्स एप के डिवाइस लिंकिंग फीचर की नियमित जांच करें। किसी अज्ञात डिवाइस को तुरंत लॉग आउट कर दें।

टू स्टेप वेरिफिकेशन कराना जरूरी फीचर को अनिवार्य रूप से चालू रखें।

सीवीवी, व्हाट्स एप कोड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।

ब्राउजर और सभी एप समय-समय पर आधिकारिक तौर से अपडेट रखें।

अकाउंट हैक होने का संदेह हो तो यह करें

व्हाट्स एप या वेब ब्राउजर हैक होने का संदेह होने पर तुरंत लॉगआउट करें

संदिग्ध संदेश, लिंक और पॉप-अप के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें

ईमेल, बैंक और सोशल मीडिया खातों के पासवर्ड तुरंत बदल दें

यदि बैंक खाते से धनराशि निकल गई हो तो तत्काल बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

इस तरह से करें टू स्टेप वेरीफिकेशन

व्हाट्सएप खोलने के बाद ऊपर ऊपर दाईं ओर तीन डॉट पर टैप करें।

यहां से सेटिंग्स में जाएं

अकाउंट पर टैप करें। यहां टू-स्टेप वेरिफिकेशन का विकल्प चुनें।

इसे ऑन कर दें। अपनी पसंद का 6 अंकों का पिन बनाएं।

इसकी मदद से ओटीपी हासिल कर लेने के बाद के बाद भी किसी अनधिकृत व्यक्ति को आपके व्हाट्स एप अकाउंट तक पहुंचने से रोकने में अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें