कानपुर नगर निगम के जोन-4 दस्ते ने बुधवार को चुन्नीगंज स्थित शनि देव मंदिर से चर्च रोड ग्वालटोली तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दस्ते ने सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर किए गए कब्जे हटाए और करीब एक ट्रक सामान जब्त किया।

.

इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने लाठियां पटककर विरोध कर रहे लोगों को पीछे हटाया।

जोन-4 प्रभारी राजेश सिंह की अगुवाई में नगर निगम की टीम शनि देव मंदिर चुन्नीगंज पहुंची। टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया और दस्ते को घेरने का प्रयास किया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पीछे हटाया।

नगर निगम के बैकहो लोडर से सड़क के दोनों तरफ बने अस्थायी निर्माण और कब्जे हटाने शुरू किए गए। कार्रवाई के साथ ही मौके से सामान भी जब्त किया जाता रहा।

16 टट्टर, 22 टिन शेड, 18 गुमटी हटाए

नगर निगम की कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार खुद ही अपना सामान हटाने में जुट गए। अभियान के दौरान चुन्नीगंज से चर्च रोड ग्वालटोली तक 16 टट्टर, 22 टिन शेड, 18 गुमटी और चार भट्ठियां ध्वस्त की गईं। टीम ने सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया।

नगर निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान में राजस्व निरीक्षक कमल सिंह और कृष्ण मुरारी समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही।



Source link

अभी अभी की खबरें