Thailand tourists captivated by the historical heritage of Charkhari; exclaim, "I love India!"

फोटो 25 एमएएचपी 16 परिचय-थाईलैंड से आए पर्यटकों को चरखारी के ऐतिहासिक विरासतों की जानकारी देते

चरखारी (महोबा)। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहरों व प्राकृतिक सुंदरता ने सात समंदर पार से आए विदेशी मेहमानों का भी दिल जीत लिया। कस्बा चरखारी के मंगलगढ़ फोर्ट की भव्यता और यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर थाईलैंड से आए पर्यटक अभिभूत नजर आए। ऐतिहासिक धरोहरों पर काम करने वाली टीम के सदस्यों ने चरखारी की खूबियों की सराहना करते हुए इसे पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की जरूरत बताई। टीम प्रमुख टीके सोमचाई सेंगसावांग ने भारत के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए कहा, ”आई लव इंडिया”।


पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत की ओर से रियासतकालीन राजदरबार का जीर्णोद्धार कर उसे विशाल हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया गया है। थाईलैंड की 12 सदस्यीय टीम में शामिल सोमचाई सेंगसावांग, सुवात बुआथोंग, लोलाना, टॉकसिन आदि सदस्य शामिल रहे। विदेशी मेहमानों ने मंगलगढ़ पैलेस की स्थापत्य कला व ऐतिहासिक भव्यता को करीब से निहारा। इसके बाद मोती महल रेस्टोरेंट में रात्रिभोज किया और इसी ऐतिहासिक परिसर में रात बिताई। बुधवार सुबह टीम ओरछा के लिए रवाना हो गई।

टीम प्रमुख ने कहा कि चरखारी बेहद सुंदर व प्राकृतिक संपदा से भरपूर कस्बा है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें और वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा यदि पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाए तो चरखारी दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सकता है। विदेशी मेहमानों की जुबां से अपनी विरासत की तारीफ सुनकर स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि चरखारी की खूबसूरती अब देश-दुनिया तक पहुंचेगी।



Source link

अभी अभी की खबरें