{“_id”:”6ae57397731434be3d073ab2″,”slug”:”thieves-put-their-own-lock-on-warehouse-and-steal-acs-and-refrigerators-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चोरी का गजब तरीका: चोरों ने लगा दिए अपने ताले, फिर गोदाम से कई बार में पार किए एसी-फ्रिज; किसी को भनक तक न लगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के मदिया कटरा स्थित गोयल एंड कंपनी के गोदाम का चोरों ने ताला बदल दिया। इसके बाद कई बार में चोर 24 एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। गोदाम के स्टॉक का मिलान करने पर सामान गायब होने का पता चला। फर्म के प्रोपराइटर सचिन गोयल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मदिया कटरा निवासी सचिन गोयल ने बताया कि दुकान में जगह कम होने के कारण उन्होंने सोंठ की मंडी में पागलखाने के सामने पहली मंजिल पर गोदाम किराए पर ले रखा है। यहां वोल्टास, हिताची और मित्सुबिशी समेत विभिन्न कंपनियों के एसी, फ्रिज, कलर टीवी और वाशिंग मशीन रखे जाते हैं। सचिन ने बताया कि कुछ दिन पहले गोदाम से सामान गायब होने का शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने पीछे की बाउंड्री से लगे शटरों के ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए थे।
इसके बाद अलग-अलग तारीखों में चोरी की गई। स्टॉक मिलाने पर 24 एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले। सचिन गोयल ने आशंका जताई है कि चोरी गए सामान की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

