बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण फकीरा के घर में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही परिवार के लोग घबरा गए। यह खबर पूरे इलाके में तेजी से फैली, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो

.

अजगर के घर में होने से आसपास के लोगों में डर का माहौल था। खतरे को देखते हुए तुरंत छतारी निवासी मनीष यादव को इसकी जानकारी दी गई। मनीष यादव बिना देर किए मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से काम लिया। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

मनीष यादव द्वारा अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ने के बाद परिवार और पूरे गांव ने राहत महसूस की। इसके बाद, मनीष यादव अजगर को गांव से दूर काली नदी के पास उसके प्राकृतिक ठिकाने में सुरक्षित छोड़ आए।

मनीष यादव के इस काम की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मनीष यादव ने अजगर को नहीं पकड़ा होता, तो कोई अनहोनी हो सकती थी।



Source link