लखनऊ। सपा महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। बारिश में जगह-जगह जलभराव, सड़कों पर जाम और बढ़े गृहकर व जलकर ने परेशानी बढ़ा दी है।
लखनऊ महानगर की शहर स्तरीय बैठक में महामंत्री गौरव सिंह यादव ने कहा कि युवाओं ने सपा और भाजपा दोनों का कार्यकाल देखा है। अब युवा और वरिष्ठ मतदाता भाजपा के जुमलों में नहीं आएंगे। विकास, उन्नति और रोजगार के लिए सपा के पक्ष में मतदान करेंगे।
बैठक में पूर्व एमएलसी डॉ. मधु गुप्ता, विधायक रविदास मेहरोत्रा और अरमान खान ने जनता के बीच सक्रिय रहने की बात कही। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ व वार्ड स्तर पर जनता के बीच सक्रिय रहकर उनके कार्य कराने का संकल्प लिया।

सपा की बैठक।
