रानीपुर के ग्राम देवरीसिंहपुरा के मुहल्ला नई बस्ती में बच्चा चुराने के आरोप में भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी बाइक से फेरी लगाकर बाल खरीदने का धंधा करता था।


प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के समीप नई बस्ती में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले चंदन कुशवाहा के डेढ़ वर्षीय पुत्र कृष्णा को एक बाइक सवार द्वारा ले जाते देखा। यह माजरा देख महिला ने शोर मचाना प्रारंभ कर दिया। महिला का शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और घेरकर बाल खरीददार आरोपी को पकड़ लिया एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं आरोपी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया।

पकड़ा गया आरोपी युवक दतिया जिले के ग्राम इंदरगढ़ का निवासी बताया जाता है। आरोपी ने यह भी बताया कि वह बाइक से फेरी लगाकर बाल खरीदता है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें