{“_id”:”6ae81c7fd69ae3a5aa0d002f”,”slug”:”agra-family-counselling-centre-wife-alleges-husband-s-affair-with-sister-in-law-2026-11-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”टूट रहे परिवार: भाभी के प्यार में अंधा पति, बेटे का चेहरा तक नहीं देखा; कद छोटा होने की वजह से भी टूटी शादी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

महिला सांकेतिक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को काउंसिलिंग के दौरान छोटी-छोटी बातों पर पति और पत्नी के बीच दूरियां बढ़ाने के मामले देखने को मिले। किसी को पत्नी की लंबाई कम होने से गुरेज है तो कोई पति के भाभी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने रिश्तों को दांव पर लगा रहा है। कई मामले ऐसे भी रहे जहां कोई अपनी बेटी का भविष्य संवारने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा था।

