आगरा में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। बुखार-खांसी के 27 मरीजों के नमूनों की जांच कराने पर छह में डेंगू मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनकी हालत गंभीर नहीं और घर पर ही इलाज चल रहा है। टीम के सर्वे में 23 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। इसे छिड़काव कराते हुए नष्ट कराया है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सप्ताह भर में बुखार-खांसी और मांसपेशियों में दर्द के मरीजों के नमूनों की जांच कराई। इसमें माल रोड निवासी 20 साल के युवक और कमला नगर में 28 साल की युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के अब 14 मरीज हो गए हैं। चार में मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। अब इनकी संख्या 16 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे भी किया है। इनमें 23 घरों में कूलर की टंकी में डेंगू का लारवा मिला। इसे नष्ट कराते हुए लोगों को जागरूक भी किया है।

इन बातों का रखें ध्यान:

कूलर की टंकी का पानी सप्ताह भर में साफ करें।

पूरी आस्तीन के कपड़े पहन कर रहें।

घर में साफ सफाई रखें, मच्छररोधी साधन अपनाएं।

बच्चों को भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *