आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार सुबह टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दोनों कारों के चालकों के साथ महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर चीखपुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने कारों में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसा बुधवार सुबह करीब 5:55 बजे हुआ। मध्य प्रदेश के दतिया निवासी विवेक तिवारी कार से हरिद्वार से लौटकर दतिया जा रहे थे। गाड़ी में उर्मिला तिवारी, राखी तिवारी, शिवा, मनी, राघव, सुमित और मीना देवी सवार थीं। वहीं धौलपुर के सैफऊ निवासी रिंकू शर्मा अपनी कार में आस-पास के गांवों के 7 छात्रों को लेकर डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस में बीएससी की परीक्षा दिलाने के लिए आगरा की ओर आ रहे थे। करीब छह बजे हाईवे पर सिकंदरपुर के पास विवेक तिवारी की कार का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही रिंकू की कार से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हाईवे पर चीख-पुकार होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सैंया थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कारों में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला।

 




Agra-Gwalior Highway's Biggest Flaw: Low Divider Turns Minor Mishaps Into Deadly Crashes

हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया और एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने कार चालक तसीमो, सैफऊ, धौलपुर निवासी रिंकू शर्मा (33), दतिया निवासी कार चालक विवेक तिवारी (38) और मीना देवी (58) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों कारों में सवार 13 लोग घायल हो गए। घटना के बाद डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।

 


Agra-Gwalior Highway's Biggest Flaw: Low Divider Turns Minor Mishaps Into Deadly Crashes

हादसे में घायल लोग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हादसे में यह हुए घायल

रिंकू की कार में सवार छात्रों में धौलपुर के मनमोहन, सुमित, साहिल, राहुल, जितेंद्र, अभिषेक, रोहित शर्मा और विवेक तिवारी की कार में सवार उर्मिला तिवारी, राखी तिवारी, शिवा, मनी, राघव, सुमित घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।

 


Agra-Gwalior Highway's Biggest Flaw: Low Divider Turns Minor Mishaps Into Deadly Crashes

हादसे में घायल लोग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


कार की सर्विस कराने आगरा आ रहे थे रिंकू

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में मृत धौलपुर के तसीमो गांव निवासी रिंकू का आगरा आने का कोई तय कार्यक्रम नहीं था। उनके भाई ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें गांव के युवकों ने परीक्षा दिलाने के लिए आगरा ले जाने के लिए कहा था। रिंकू को भी आगरा में अपनी कार की सर्विस करानी थी, इसलिए उन्होंने छात्रों को कार में बिठा लिया। घायल धौलपुर के गांव माकरा निवासी अभिषेक ने बताया कि वह साथियों के साथ रिंकू की गाड़ी में परीक्षा देने के लिए निकले थे। हाईवे पर दूसरी कार बेकाबू होकर कार से टकराई। इसके बाद किसी को होश नहीं रहा। रिंकू के परिवार में उनकी पत्नी के साथ ही दो बेटे आर्यन (7) व बाबू (5) हैं। उनकी मृत्यु के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

 


Agra-Gwalior Highway's Biggest Flaw: Low Divider Turns Minor Mishaps Into Deadly Crashes

डिवाइडर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


डिवाइडर सही होता तो बच जाती जान

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी सैंया निवासी नागेंद्र ने बताया कि सिकंदरपुर के पास हाईवे के डिवाइडर नाममात्र के रह गए हैं। उनकी ऊंचाई छह इंच से भी कम रह गई है। डिवाइडर अगर ठीक ऊंचाई का होता तो टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर कार दूसरी ओर नहीं पहुंचती और धौलपुर से आगरा जा रहे कार सवार हादसे का शिकार नहीं होते।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *