ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन (यलो जोन) के निकट रविवार दोपहर आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक के साथ चेन लूट की घटना हुई। पूर्वी गेट से निकलकर जा रही पर्यटक की पीछे से आए बिना नंबर की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर पर्यटन थाना पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना से पर्यटक दहशत में आ गईं। उन्हें साथी महिलाओं ने किसी तरह समझाया।

घटना दोपहर 1:00 बजे शिल्पग्राम के बाहर की है। आंध्र प्रदेश की रहने वालीं एम माधवी अपनी छह-सात महिला साथियों के साथ ताजमहल का भ्रमण करने आई थीं। दोपहर में ताजमहल देखने के बाद यलो जोन से पैदल निकल कर शिल्पग्राम के बाहर आ गईं। उन्होंने आगरा कैंट जाने के लिए टैक्सी कर रखी थी, सभी महिलाएं टैक्सी में बैठकर जा रही थी तभी एम माधवी कुछ सामान लेने के लिए बीच में रुकी थीं।




Chain Snatching Incident Near Taj Mahal High Security Zone

पर्यटक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर आए दो बदमाशों में से पीछे वाले ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़ ली। झपट्टा मारने से पर्यटक के गले पर खरोंच आ गईं, वह चिल्लाने लगीं। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। जिस स्थान पर घटना हुई वहां से 50 मीटर की दूरी पर ही एसीपी ताज सुरक्षा का कार्यालय भी है। बैरियर पर पुलिस भी तैनात रहती है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है। इसके बावजूद लूट की घटना ने सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 


Chain Snatching Incident Near Taj Mahal High Security Zone

पर्यटक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बदमाश झपट्टा मारने के बाद बसई पुलिस चौकी की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ बाइक ले गए थे। बाइक पर कोई नंबर भी नहीं था। इससे आरोपियों का मिलना आसान नहीं है। पुलिस उनके आने और जाने के रूट की पड़ताल में लगी हुई है।

 


Chain Snatching Incident Near Taj Mahal High Security Zone

पर्यटक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हत्या की घटना के बाद भी नहीं बढ़ी सुरक्षा

ताजमहल देखने के लिए रोजाना सैकड़ों देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए ताजमहल के 500 मीटर के एरिया को यलो जोन घोषित किया गया है। ताजमहल की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर बैरियर लगाए गए हैं। इन पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहते हैं। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। बताया गया है कि बड़ी संख्या में कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। पूर्व में यलो जोन के बाहर लकड़हारा मस्जिद में महिला की हत्या हुई थी। हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। यलो जोन के बाहर भी पुलिसकर्मी रहते हैं। एलआईयू भी सक्रिय रहती है। हर महीने माक ड्रिल की जाती है। इसके बावजूद चेन लूट की घटना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

 


Chain Snatching Incident Near Taj Mahal High Security Zone

पर्यटक की कार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


6.50 लाख रुपये है चेन कीमत

पर्यटक एम माधवी ने सोने की चेन का वजन 4.50 ग्राम बताया। इसकी कीमत तकरीबन 6.50 लाख रुपये है। ताजमहल के पास चेन लूटे जाने से वो दहशत में आ गईं। उन्होंने पुलिस से चेन बरामदगी के लिए कहा है। वहीं एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि पर्यटक से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना शिल्पग्राम के पास हुई है। आसपास के कैमरों को देखा गया है। आरोपी बाइक सवार हेलमेट पहन आए थे। वारदात के बाद तेजी से भाग गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *