One person's head was broken in a dispute over placing a cart.



झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे स्थित करौंदी माता मंदिर के पास रविवार को चाट का ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के सिर में पत्थर लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। करौंदी माता मंदिर पर हर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां कई अस्थाई दुकानें भी लगती हैं। रक्सा निवासी रामलाल प्रजापति और सुनील प्रजापति भी यहां ठेला लगाते हैं। ठेला लगाने की जगह को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान उनके बीच पथराव हुआ। इसमें रामलाल के सिर में पत्थर लगने से चोट आ गई। रक्सा थाना में उनकी ओर से तहरीर दी गई है। ब्यूरो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें