लखनऊ के फैजुल्लागंज तृतीय के भरतनगर, इंदलगंज में शनिवार को मगन बिहारी तिवारी की हत्या की सूचना पर सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर विधानसभा प्रभारी पूजा शुक्ला ने देर रात उनके परिवार से मुलाकात की। घटना में मगन बिहारी का पोता भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
पूजा शुक्ला ने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मौके पर मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा और इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा से बातचीत कर परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा दिलाने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और घायल पोते के इलाज का पूरा खर्च सरकार से दिलाने की मांग की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की।
पूजा शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि रविवार सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और परिवार की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान फैजुल्लागंज तृतीय के पार्षद एडवोकेट ललित तिवारी, करुणेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
