दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे युवक गंगा में लापता, नाविकों ने शुरू की तलाश

गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्मशान घाट पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे राजीव कुशवाहा उर्फ शेखर (35) गंगा में डूब गए।

.

वह पड़ोसी सुरेंद्र कुशवाहा के दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। उनकी तलाश जारी है।

राजीव को गंगा की ओर जाते देख मौके पर मौजूद उनके पिता काशी कुशवाहा और ग्रामीणों ने आवाज देकर वापस आने को कहा। वह नहीं रुके और गंगा में डूब गए।

ग्रामीणों ने स्थानीय नाविकों की मदद से उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर तक पता नहीं चला। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को खबर दी। घाट पर ग्रामीणों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई।

राजीव टोटो पर मोमोज बेचकर परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी पत्नी रंजना कुशवाहा हैं। परिवार में दो बेटियां आकांक्षा (12) और अंशिका (5), और तीन साल का बेटा अंश है। राजीव दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई दिनेश कुशवाहा हैं।

गाजीपुर में गंगा घाट पर युवक के डूबने से हड़कंप।

मोमोज बेचकर परिवार का खर्च चलाता

Source link