Last Updated:
Mathura News: यूपी के मथुरा जिले में एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है. दरअसल इस शादी में जीजा ने अपनो दो सालों को करोड़ों की माला पहनाई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मालाएं इतनी लंबी थीं कि दूल्हों को मकान की छत पर चढ़ना पड़ा.
मथुरा की शादी
मथुरा: देवउठनी एकादशी के दिन शादियों का सीजन शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. सुरीर क्षेत्र के नगला फोंदा में दो सगे भाइयों की घुड़चढ़ी के दौरान राजस्थान (कामा) निवासी जीजा योगेश ठाकुर ने अपने दोनों सालों को 500-500 के नोटों से बनी 100 फीट लंबी मालाएं पहनाईं. मालाएं इतनी लंबी थीं कि दूल्हों को मकान की छत पर चढ़ना पड़ा.
करीब 2 करोड़ रुपये की बताई जा रही इन मालाओं के वीडियो वायरल होने के बाद दूल्हों और जीजा ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से आई? इतनी भारी नकदी के स्रोत पर सवाल उठ रहे हैं, और आयकर विभाग की जांच पर सभी की निगाहें टिकीं हुई हैं.
दोनों सालों को एक-एक करोड़ के नोटों की माला
दरअसल सुरीर के गांव नगला फोंदा में शनिवार को हुई एक घुड़चढ़ी ने सबको हैरान कर दिया. यहां जीजा ने अपने सालों पर ऐसा प्यार लुटाया कि घुड़चढ़ी में शामिल लोग देखते ही रह गए. दूल्हा बने दोनों सालों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों की माला पहनाई गई. जीजा के इस अनोखे अंदाज की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है.
100 फीट लंबी पांच-पांच सौ रुपये की माला
दरअसल गांव नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी. दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस निवासी युवतियों के साथ होनी है. घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान उनके जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर निवासी गांव नंदोला, कामां (राजस्थान) ने अपने सालों को खास तोहफा देने का फैसला किया. उन्होंने दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी विशालकाय माला पहनाई. पांच-पांच सौ रुपये के नए नोटों से तैयार प्रत्येक माला करीब 100 फीट लंबी बताई जा रही है.
छत पर खड़े होकर दूल्हों ने पहनी माला
माला इतनी लंबी और भारी थी कि उसे संभालने के लिए कई लोगों को मशक्कत करनी पड़ी. छत पर खड़े होकर दोनों दूल्हों को ये मालाएं पहनाई गईं. घुड़चढ़ी में मौजूद लोगों के लिए यह नजारा किसी शाही आयोजन से कम नहीं था. ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. दूल्हे किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे बताए जा रहे हैं. जीजा के इस करोड़ों वाले अंदाज का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पांच सौ के नोटों से तैयार हुई 100 फीट लंबी माला दोनों दूल्हों को पहनाई गई मालाओं में पांच-पांच सौ रुपये के नोट लगाए गए थे. प्रत्येक माला करीब 100 फीट लंबी थी. इसकी लंबाई और वजन के कारण कई लोगों को इसे उठाने और संभालने में मदद करनी पड़ी. नगला फोंदा की यह अनोखी घुड़चढ़ी अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

