आगरा। दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में आगरा से भी कांग्रेस-सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के पदाधिकारियों के जाने की आशंका पर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। 250 लोगों को चिह्नित कर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने अलग से सभी से बात की है। उनसे किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया है। एलआईयू भी नजर बनाए हुए है।

वोट चोरी के कथित आरोप में आगरा में भी कई दिन से प्रदर्शन चल रहे हैं। कांग्रेस और सपा लगातार विरोध जता रहे हैं। पिछले दिनों विजय नगर काॅलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर कांग्रेसी पहुंच गए थे। उन्होंने घर के दरवाजे पर आपत्तिजनक बात लिख दी थीं। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की। उन्हें जेल भी भेजा गया। मामले में एलआईयू की निष्क्रियता सामने आई थी। पैदल मार्च के दाैरान सपाइयों से भी पुलिस की झड़प हुई थी।

अब दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सभी दलों के पदाधिकारियों से बात की गई। यह बताया गया कि दिल्ली में किसी भी प्रदर्शन की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। बड़ी संख्या में लोगों को नजरबंद भी कर दिया गया है। नोटिस भी जारी किए गए हैं। एलआईयू भी अपनी तरफ से नजर बनाए है।

वर्जन

दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस, सपा और आप के पदाधिकारियों से बात की गई है। बिना अनुमति किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही हर थाना क्षेत्र में पुलिस को नजर रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। – दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें