{“_id”:”6aee0588ac950aaa0604dbaf”,”slug”:”food-department-had-2500-kilograms-of-paneer-destroyed-in-mathura-2026-11-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मथुरा में नष्ट कराया 2500 किलो पनीर, जांच के लिए भेजे नमूने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

टीम ने नष्ट कराया पनीर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात राजस्थान से बोलेरो पिकअप से लाई जा रही 2500 किलो संदिग्ध पनीर की खेप पकड़ी। पनीर की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है। गुणवत्ता संदिग्ध होने और क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख न मिलने पर टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर नष्ट करा दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की।
टीम ने छाता तहसील के अंतर्गत एनएच-19 स्थित बठैन गेट पुलिस चौकी के पास राजस्थान के कमा से आ रही बोलेरो पिकअप को रोककर निरीक्षण किया। टीम ने वाहन चालक सलीम से पूछताछ की तो उसने बताया है कि राजस्थान के कमा स्थित पनीर निर्माण डेयरी खेप लेकर आया है। चालक पनीर के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख भी नहीं दिखा सका।
गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण टीम ने पनीर के दो नमूने संग्रहित किए। इसके बाद दूषित एवं संदिग्ध पनीर को नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त ने बताया है कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

