देवउठनी एकादशी:शुक्रवार से शुरू हो रहे मांगलिक कार्य, नवंबर-दिसंबर में ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त – Devutthani Ekadashi: Auspicious Activities Begin On Friday; Here Are The Auspicious Dates For Weddings
देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी) शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी के साथ चार महीने से विवाह और दूसरे मांगलिक कार्यों पर लगा विराम खत्म हो जाएगा। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद 20 नवंबर से शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार गृहस्थ श्रद्धालु 20 नवंबर और वैष्णव परंपरा को मानने वाले 21 नवंबर को एकादशी का व्रत रखेंगे।…


