प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी आएंगे। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित कौशल भारत, कुशल भारत के अंतर्गत पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आस पास यातायात व्यवस्था

– डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहा से आने वाला सामान्य यातायात गोमतीनगर नया ओवरब्रिज पर नहीं जा सकेगा। यह पिकप तिराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेगा।

– लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तिराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। लोहिया अस्पताल जाने वाले व्यक्तियों के वाहन पिकप ढाल से उतरकर लोहिया अस्पताल से पहले तिराहा से गाएं मुड़कर अस्पताल के गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे।

– पिकप ओवरब्रिज के ऊपर दोराहा से सामान्य यातायात पिकप पुल ढाल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात पॉलिटेक्निक चौराहा होकर जा सकेगा।

– कठौता चौराहा से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। – – विजयीपुर अंडरपास से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।

– बैंक आफ इंडिया तिराहा से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जा सकेगा।

– समिट बिल्डिंग तिराहा से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास के मध्य सर्विस रोड पर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, यह वाहन पुलिस इन्क्लेव तिराहा होकर जा सकेगा।

– न्यू हाईकोर्ट मोड़ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा के मध्य सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

– मेघा मोटर्स की तरफ से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं आ सकेगा।

– हयात होटल तिराहा की तरफ से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।

कमता तिराहा के आस पास यातायात डायवर्जन

– कमता शहीद पथ तिराहा से विराज टावर से विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

– कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह पालिटेक्निक चौराहा या चिनहट तिराहा होकर जा सकेगा।



Source link

अभी अभी की खबरें