Agra: Man Arrested for Allegedly Assaulting Sister-in-Law Over Dowry Demand of 25 Lakh

महिला सांकेतिक
– फोटो : ai generated

विस्तार

आगरा में दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट और गला दबाकर हत्या की कोशिश के मामले में थाना एकता पुलिस ने ननदोई सुभाष चंद्र रावत को गिरफ्तार किया है।


उसे 20 अक्तूबर को नगला वृंदावन सैमरी स्थित घर के बाहर से पकड़ा गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि विवाहिता की शादी 22 नवंबर 2022 को देवरी निवासी आर्यन उर्फ पिंटू के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, तीन जेठ, तीन जेठानी, ननद और ननदोई दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 17 सितंबर को ननदोई सुभाष चंद्र ने पिटाई की और गला दबाया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

मौके पर बनाए वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *