नीट यूजी-2026 के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए हुई पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग रद्द कर दी गई है। अब यह दोबारा कराई जा रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने काउंसिलिंग की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है।

इसके तहत अभ्यर्थियों को फिर से च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग का अवसर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 18 सितंबर को शाम 5 बजे से शुरू हो गई है, जो 21 सितंबर को शाम 5 बजे तक चलेगी।

इसके बाद 22 सितंबर को सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 23 से 26 सितंबर के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 7 सितंबर का सीट आवंटन अमान्य होगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें