{“_id”:”6ace7ab347c8f600f1082751″,”slug”:”blue-drum-case-muskan-who-chopped-up-her-husband-saurabh-and-her-lover-to-be-sentenced-today-2026-10-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा, देशभर की लगी निगाहें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Saurabh Murder Case Of Meerut: ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की न केवल हत्या की थी, बल्कि उसके शव के टुकड़े नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात के बाद मेरठ समेत देशभर में सड़क से सोशल मीडिया तक लोगों में आक्रोश था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था।
