कुठौंद जालौन। थाना कुठौंद पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे हैं धर पकड़ अभियान के तहत न्यायालय द्वारा भेजे गए वांछित अपराधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट को संज्ञान में लेते हुए । थाना कुठौंद बनाम पीयूष प्रताप सिंह उर्फ रोहित सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम मालपुर थाना कुठौंद जनपद जालौन को थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा मिली सूचना के अनुसार पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके अनुरूप ग्राम मालपुर में रह रहे तथा न्यायालय में वांछित चल रहे अभियुक्त के घर पर ही दविश देकर उप निरीक्षक हर्षवर्धन तिवारी, कांस्टेबिल प्रवीण राज शर्मा सहित पुलिस बल ने बांछित अभियुक्त को मौके पर घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के उपरांत थाना हाजा ले आए । और वांछित अभियुक्त के खिलाफ विघिक कानूनी कार्यवाही करते हुए वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *