ग्रेटर नोएडा के नगला पदम सिंह गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया और अहम मोड़ सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस के हाथ मृतक महेश का मोबाइल लगा है, जिसमें एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आ रही है। 

पुलिस के अनुसार, महेश के मोबाइल फोन से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर उर्फ चंद्रशेखर और छोटी बहन सपना को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद पांचों शवों का विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।





Greater Noida Five Family Deaths Take New Twist as Mahesh's Voice Note Blames Relatives

मृतक महेश की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान महेश (37), उसकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू उर्फ साक्षात (11), बेटी मिस्टी (7) और बेटे रियांश (3) के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार शुक्रवार की रात बाहर से घर लौटा था। सभी ने खाना खाया और सो गए। अगले दिन सुबह सभी मृत मिले।

 


Greater Noida Five Family Deaths Take New Twist as Mahesh's Voice Note Blames Relatives

परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर जांच कराई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की गई। पंचनामा की कार्रवाई के बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। चिकित्सकों ने सभी शवों का विसरा सुरक्षित किया है।


Greater Noida Five Family Deaths Take New Twist as Mahesh's Voice Note Blames Relatives

परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : पीटीआई


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश जिस मकान में अपनी मां के साथ रहता था, उसे लेकर परिवार में विवाद था। महेश की बहन सुनीता ने अपनी मां चंद्रवती को प्रभावित कर मकान अपने नाम करा लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद महेश काफी परेशान रहने लगा था। 


Greater Noida Five Family Deaths Take New Twist as Mahesh's Voice Note Blames Relatives

परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद जमा भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


वॉइस नोट में छलका महेश का दर्द 

पुलिस इस संपत्ति विवाद को भी मामले की जांच में एक अहम बिंदु मानकर चल रही है। महेश के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसकी ओर से रिकॉर्ड की गई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें महेश ने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को पूरी घटना का जिम्मेदार बताया है। पुलिस रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है और इसके आधार पर अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें