Gateway to UP built at a cost of Rs 1 crore to boost the expansion of the industrial hub in Pilibhit

यूपी का प्रवेश द्वार
– फोटो : स्रोत- पीडब्ल्यूडी

विस्तार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मझोला क्षेत्र को औद्योगिक गतिविधियों के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। यहां उद्योगों के विस्तार, कारोबारियों की आवाजाही और माल की ढुलाई को आसान बनाने के लिए सड़क नेटवर्क को बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड की सीमा पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश की पहचान दर्शाने वाला प्रवेश द्वार बनाया गया है। 


वहीं, मझोला-बिरहनी भरापचपेड़ा सितारगंज तक करीब 13 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 68 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी परियोजना के तहत रास्ते में पड़ने वाली परवीन नदी पर 48 मीटर लंबा पुल भी बनाया जा रहा है। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित करने, निवेश आकर्षित करने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मझोला की भौगोलिक स्थिति इसे औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाती है। उत्तराखंड की सीमा से सटे होने के कारण यहां से दोनों प्रदेशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *