पश्चिम एशिया में युद्ध का असर अब उद्यमियों, व्यापारियों के साथ आम आदमी पर भी दिखने लगा है। बरेली में शुक्रवार को पंप खुले तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी दिखी। पंप संचालक भी असमंजस में रहे। डिपो पर कॉल कर पहले पुष्टि की, फिर बिक्री शुरू हुई। इस दौरान पेट्रोल की छिटपुट बिक्री की गई। पर डीजल लेने पहुंचे पहुंचे ग्राकर परेशान रहे। 

सीए अरविंद सिंह के मुताबिक डीजल महंगा होने से माल ढुलाई प्रभावित होगी। इसका असर सब्जी, दूध, किराना और निर्माण सामग्री जैसी आवश्यक वस्तुओं पर पहुंचेगा। यह स्थिति महंगाई को और बढ़ा सकती है। उद्यमियों का कहना है कि पहले से बढ़ी उत्पादन लागत के बीच ईंधन महंगा होने से दोहरी मार पड़ रही है। इसका असर बाजार और ग्राहकों पर पड़ेगा। 

डीजल का रेट रुपये प्रति लीटर 

पहले      –    अब

87.92        90.93

पेट्रोल का रेट रुपये प्रति लीटर 

पहले      –  अब

94.80       97.66

जिले में प्रतिदिन ईंधन की खपत

– 1000 किलोलीटर पेट्रोल

– 3,200 किलोलीटर डीजल

– 20,000 एलपीजी सिलिंडर

– 14,000 क्यूसेक लीटर पीएनजी

– 45,000 किलोग्राम सीएनजी

(नोट : अनुमानित आंकड़े पूर्ति विभाग के अनुसार)

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *