प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार झांसी आए जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि सपा का मूल आधार लठतंत्र है। यूपी में 2012 से 2017 के बीच में सपा शासनकाल में प्रदेश में जंगलराज था। यूपी की जनता ने भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर सपा को सत्ता से बेदखल किया। अब दलबदलुओं और रंग-बिरंगे लोगों या अन्य से गठजोड़ करके सपा को बहुमत मिलने वाला नहीं है।

सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव में लालू यादव के 20 साल पुराने जंगलराज को लोग भूले नहीं। इसीलिए उनके बेटे को भी वहां की जनता ने नकार दिया। जबकि, एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का काम किया। गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की नीतियों, रीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर अधिकतर राज्यों ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों पर मुहर लगाने का काम किया है। बिहार की जनता जब 20 साल पुराने लालू राज के जंगलराज को नहीं भूली है तो यूपी की जनता 10 साल पहले के सपा शासनकाल की अराजकता को कैसे भूल जाएगी।

कहा कि प्रदेश में जब बैलेट पेपर से मतदान होता था, तो हिंदुस्तान का पहला लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी था, जहां इतनी गुंडई हुई कि निर्वाचन आयोग को चुनाव रद्द करके दोबारा करना पड़ा था। मुलायम सिंह यादव प्रदेश के सीएम थे और धर्मेंद्र यादव लोकसभा प्रत्याशी।

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *