{“_id”:”6af6b049f482625f4c095920″,”slug”:”fatehpur-out-of-control-thar-vehicle-ran-over-motorcycle-and-dragged-it-for-20-meters-one-youth-died-2026-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहपुर: बेकाबू थार ने बाइक को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

fatehpur road accident
– फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हुआ। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम घघौली (रमवां) निवासी सूरजभान पुत्र सतपाल अपने साथी ज्ञानेंद्र पुत्र बालकरण निवासी बसावनपुर के साथ पल्सर बाइक से थरियांव थाने के बरईखुर्द अंबापुर जा रहे थे।
अंबापुर के पास थार गाड़ी की साइड टक्कर से बाइक सवार हाईवे पर गिरे। इसी दौरान बाइक समेत एक युवक को थार सवार कुचलकर भागने का प्रयास किया। थार में बाइक और चालक फंस गए। करीब 20 मीटर तक थार सवार घसीटते ले गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर सूरजभान को मृत पाया। वहीं, दूसरे घायल ज्ञानेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

