फर्रुखाबाद के याकूतगंज गांव में गाली-गलौज पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों तरफ से 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
.
एक पक्ष से सुमित कुमार (27) और सुधीर कुमार (42) घायल हुए। दूसरे पक्ष से सिमरन (25), प्रिंस (20), सोनल (20), शिल्पी (23) और उदित (19) घायल हुए हैं।
घायल सुधीर कुमार ने बताया कि पड़ोसी बेवजह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला किया। उदित ने भी पड़ोसियों पर गाली-गलौज का आरोप लगाया।
सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

