फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला दमू गांव में शुक्रवार को बघार में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। किशोर को डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर किश
.
नगला दमू गांव निवासी किशोर के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं और परिवार गांव में रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किशोर गांव के अन्य बच्चों के साथ नवाबगंज-कायमगंज मार्ग पर गांव से आगे स्थित बघार में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर साथ गए बच्चों ने शोर मचा दिया।

जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुतुबुद्दीनपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने बघार में उतरकर काफी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे ई-रिक्शा से सीएचसी नवाबगंज ले गए, जहां डॉक्टर रितेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार किशोर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह नवाबगंज नगर के एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। हादसे के बाद मां समेत परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
