11 जून को हुई थी शादी

रामपुरा, जालौन,शुक्रवार देररात को फोन पर हुई पति से कहा-सुनी के बाद नवविवाहिता ने पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह मामा के यहाँ कमरे मै अकेली थी।
मामला जनपद जालौन के तहसील माधवगढ़ थाना रामपुरा के अंतर्गत ग्राम भूरे का पूरा (चाँदनपुरा )का हैं जहाँ पर
सोनम उम्र 21 वर्ष पुत्री सुरेश कुमार ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त की हैं परिजनों के अनुसार सोनम का मायका, कई वर्षों से मामा के यहां भूरेकापुरा चाँदनपुरा थाना रामपुरा मै रहती थी जबकि उसके पिता का पैतृक घर नए गांव सागर में बताया जाता है। सोनम की शादी 11 जून 2026 को नगला चौक निवासी दीपक पुत्र माखन के साथ हुई थी। पति दीपक सूरत की एक हीरा फैक्ट्री में काम करता है।

पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया कि पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद सोनम ने कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

सोनम के दो भाई रोनित 15 वर्ष, सुमित 12 वर्ष और एक बहन आकांक्षा 19 वर्ष है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान:
Co माधवगढ़, तहसीलदार एवं फॉरेंसिक टीम sho रामपुरा आदि स्टाप मोके पर पहुंचे
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें