कानपुर के पुरवामीर गांव में अवैध रूप से डाला गया क्रोमियम युक्त कचरा अब खेतों तक पहुंच गया है। वनस्पति विशेषज्ञों का कहना है कि इस जहरीले कचरे से पैदावार को तो नुकसान नहीं पहुंचेगा पर उपजी सब्जियों, फसलों और अनाज से क्रोमियम शरीर में पहुंच जाएगा। यह सेहत को काफी नुकसान पहुंचाएगा। वहीं, अफसर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस हरे रंग के कचरे को हटाने की बात कह रहे हैं। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं।

महाराजपुर के पुरवामीर गांव में चार दिन पहले रात के अंधेरे में डंपरों से क्रोमियम युक्त रासायनिक कचरा डाला गया था। इसके बाद प्रशासन, पुलिस के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपी पीसीबी) की कानपुर नगर और प्रयागराज की टीम ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। साक्ष्य जुटाने के साथ ही बोर्ड की दोनों टीमों ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। टीमों ने कहा था कि यह कचरा सेहत और मिट्टी दोनों के लिए हानिकारक है।




Kanpur Chromium laden waste reaches farmlands investigation report expected today

महाराजपुर में क्रोमियम का कचरा
– फोटो : amar ujala


मलबा क्रोमियम सल्फेट का प्रतीत हो रहा

यूपी पीसीबी कानपुर नगर के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सुमन के अनुसार पुरवामीर में फेंका गया मलबा शुरुआती जांच में क्रोमियम सल्फेट का प्रतीत हो रहा है। वहां से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 जुलाई को आएगी। इससे स्थिति स्पष्ट होगी। आशंका है कि फतेहपुर जिले में क्रोमियम सल्फेट की किसी फैक्टरी से यह घातक रसायन युक्त मलबा कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इस गांव में फेंका गया।


Kanpur Chromium laden waste reaches farmlands investigation report expected today

महाराजपुर में क्रोमियम का कचरा
– फोटो : amar ujala


जमीन के बंजर होने का भी खतरा

यह गांव फतेहपुर जिले की सीमा से मात्र ढाई किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने बताया कि खुले में पड़े इस मलबे से निकलने वाली बदबू और जहरीली हवा के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। गांव के लोगों का साफ कहना है कि जांच चलती रहे लेकिन पहले इस मलबे को वहां से हटाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस कचरे से जमीन के बंजर होने का भी खतरा है।


Kanpur Chromium laden waste reaches farmlands investigation report expected today

जितेंद्र सिंह गौतम, ग्राम प्रधान
– फोटो : amar ujala


यह रासायनिक कचरा रात के अंधेरे में चोरी छिपे फेंका गया है। अभी तक इसको हटवाया नहीं गया है। उस जगह रहने वाले कई लोगों ने शिकायत की है। हरा कचरा बेहद बदबू कर रहा है। वहां थोड़ी देर खड़े होने से मेरा सिर चकराने लगा। यदि इसको जल्द हटवाया नहीं गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करूंगा।  -जितेंद्र सिंह गौतम, ग्राम प्रधान


Kanpur Chromium laden waste reaches farmlands investigation report expected today

दिलीप पाल
– फोटो : amar ujala


जिस जगह पर यह कचरा डाला गया है, वहीं मेरा चट्टा है। चट्टे में 50 भैंस हैं। जिस दिन से यह कचरा डाला गया है, उस दिन से मवेशियों को बांधकर रखना पड़ रहा है। उस जगह पानी न पिलाकर अब दूर ले जाना पड़ता है। कचरा नहीं हटवाया गया तो बारिश में और ज्यादा फैलेगा।  -दिलीप पाल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *