house fire elderly woman burnt alive four children rescued in Bareilly

मकान में आग लगने से वृद्धा जिंदा जली
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के आंवला में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रहटुईया गांव में बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में मकान के निचले हिस्से में रह रही 65 वर्षीय लकवाग्रस्त द्रोपदी देवी की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, दूसरी मंजिल पर मौजूद एक महिला और उसके चार बच्चों ने पड़ोसियों की मदद से छत के रास्ते दूसरे मकान में पहुंचकर अपनी जान बचाई।


पीड़ित महिला रमन कश्यप ने बताया कि वह मकान की दूसरी मंजिल पर रहती हैं, जबकि उनकी सास द्रोपदी कश्यप नीचे रहती थीं। वह लकवाग्रस्त थीं और वॉकर के सहारे ही चल पाती थीं। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे रमन रसोई में सब्जी बना रही थीं। इसी दौरान वह बाथरूम चली गईं। तभी बाहर खेल रहे बच्चों ने चिल्लाकर आग लगने की सूचना दी।

रमन ने बाहर निकलकर देखा तो मकान के चारों ओर आग फैल चुकी थी और ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। ऊपरी मंजिल पर बाहर की ओर लगी लोहे की ग्रिल में करंट आ रहा था, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में पड़ोसियों की मदद से महिला और बच्चों को हाथ पकड़कर छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। सबसे छोटी दो वर्षीय बच्ची को उसकी बड़ी बहन लेकर आई।



Source link

अभी अभी की खबरें