बरेली जिले में शनिवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले हैं। निजी लैब की ओर से रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की गई है। जिले में अब तक 22 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें न तो किसी की ट्रैवल हिस्ट्री है, न ही संक्रमण के स्रोत का पता चल सका है।


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, नए संक्रमितों में राजेंद्रनगर के जनकपुरी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। उनका इलाज निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दूसरा मरीज महानगर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति है। वह इसी वर्ष फरवरी से लखनऊ में रह रहे हैं और वहीं हैं। आधार कार्ड पर बरेली का पता होने से केस रेफर होकर पोर्टल पर अपडेट हुआ। फोन कॉल से संपर्क कर होम आइसोलेशन के लिए कहा गया। जनकपुरी निवासी संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों को सर्विलांस के बाद दवा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाढ़ से उफनाई किला नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, पुलिस का दावा- नशे में लगाई छलांग

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और नोएडा में स्वाइन फ्लू के कई मरीज हैं। बरेली से दिल्ली जाने-आने वालों की संख्या भी अधिक है। आशंका जताई कि यात्रा, बाजार, सार्वजनिक स्थान, किसी अस्पताल में आवागमन के दौरान लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *