Crowd Pressure at Banke Bihari Temple Devotees Fall Amid Rush for Darshan at vrindavan in mathura

बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में बृहस्पतिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पुलिस के भीड़ नियंत्रण इंतजाम ध्वस्त हो गए। दर्शन करने की होड़ में होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मच गई, जिससे हादसे की स्थिति बन गई। हालांकि, तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया और कई श्रद्धालुओं को गिरने से बचाया।


दिवाली के बाद से श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कार्तिक मास में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की एक झलक पाने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पवित्र मास के समापन के साथ ही दर्शनों की लालसा और बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे पुलिस का भीड़ प्रबंधन और मंदिर की संकरी गलियां छोटी पड़ गईं।

 



Source link