बांदा में नरैनी के नंदवारा गांव में बुधवार को दो सगे भाई मनोज (6) और युवराज (4) की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे दोपहर से लापता थे।

.

सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो देर रात दोनों शव घर से 100 मीटर दूर सड़क किनारे करीब 6 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे से मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

मृतक बच्चों के पिता भैया राम ने गांव के अखिलेश, सुनीता, भवानीदीन, अर्चना और राजू वर्मा समेत कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इन लोगों ने उनके बच्चों को पानी में डुबोकर मारा है। पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।

भैया राम ने बताया कि नाली के पानी को लेकर उनका आरोपियों से पुराना विवाद था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और तहसील में भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने कहा कि-

QuoteImage

पुलिस पिता के आरोपों की जांच कर रही है। अभी हत्या से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।

QuoteImage



Source link