हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पुल के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर हालत में अलीगढ़ में भर्ती है। यह घटना सोमवार की रात करीब 12 बजे हुई।फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र

.

अपने ही मोहल्ले के छोटू (22) पुत्र धर्मवीर और एक अन्य युवक लव बाइक से फिरोजाबाद से हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव महौं जा रहा था। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में केलोरा से जलेसर जाने वाले रास्ते पर हाजीपुर के पुल के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। गौतम सिंह की मौके पर मौत हो गई।

छोटू और लव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और गौतम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। आज सुबह इलाज के दौरान छोटू पुत्र धर्मवीर की मौत हो गई। लव की हालत गंभीर बनी हुई है। लव की बुआ हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव महौं में रहती हैं और तीनों फिरोजाबाद से वहीं जा रहे थे।

6 महीने पहले ही हुई थी शादी

बताते हैं कि पुलिस को युवकों के पास आतिशबाजी भी मिली। गौतम टाइल्स लगाने का काम करता था। उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गई।



Source link