{“_id”:”6b02b54ab006c1d493099dba”,”slug”:”cases-of-leptospirosis-and-scrub-typhus-reported-in-bareilly-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बुखार को न करें नजरअंदाज: बरेली में इन दो बीमारियों के मरीज मिले, संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच के निर्देश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI
विस्तार
डेंगू, मलेरिया के साथ ही अब बरेली जिले में लैप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस के मरीज भी मिलने लगे हैं। इससे संचारी रोग नियंत्रण मुहिम सवालों के घेरे में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, लैप्टोस्पायरोसिस पीड़ित महिला चनेहटा की रहने वाली है, जिसकी जांच मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुई थी। वहीं, करगैना निवासी एक अन्य मरीज की लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में जांच हुई थी।
इन दोनों मरीजों की रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी तो चनेहटा-चनेहटी क्षेत्र में शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों के नमूने लिए गए। 11 मरीजों के नमूने की जिला अस्पताल में हुई एलाइजा जांच में एक युवक में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। जिले में दो साल बाद इन बैक्टीरिया से संक्रमित मरीज मिलने पर विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी कर बुखार के मरीजों में संदिग्ध लक्षण मिलने पर स्क्रब टाइफस और लैप्टोस्पायरोसिस की जांच के निर्देश दिए हैं। संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई कराने के लिए भी कहा है।
यह भी पढ़ें- इत्तेफाक: एक साल बाद फिर वहीं लौटे सोना-चांदी के भाव, कीमतों में गिरावट से बढ़ेगा सराफा कारोबार
बुखार को न करें नजरअंदाज
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक, लैप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस दोनों संक्रमण सामान्य बुखार से शुरू होते हैं। समय पर पहचान और इलाज नहीं मिलने पर संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। लैप्टोस्पायरोसिस में किडनी और लिवर प्रभावित हो सकते हैं, जबकि स्क्रब टाइफस में निमोनिया, मस्तिष्क में सूजन और मल्टी आर्गन फेलियर की आशंका रहती है।
