Last Updated:
Bulandshahr Latest News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां महज 3 साल की मासूम बच्ची वान्या की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला ने की थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला सोनम को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ा.
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कोतवाली नगर क्षेत्र के अवन्ती नगर भूड़ में तीन वर्षीय मासूम बच्ची वान्या की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मासूम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाली महिला सोनम ने की थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने बच्ची का मुंह दबाकर उसकी जान ले ली.
पुलिस ने घटना के खुलासे के साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद आरोपी महिला के घर से करीब 40 मीटर दूर स्थित एक बंद कमरे से बच्ची का शव बरामद हुआ था. पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है. बताया गया कि आरोपी महिला अपनी आठ वर्षीय बेटी बुलबुल के दूर चले जाने से क्षुब्ध थी. इसी मानसिक स्थिति और तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास के चलते उसने मासूम वान्या को निशाना बनाया.
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने बच्ची का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बंद कमरे में छिपा दिया. घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश में कई थानों की पुलिस टीमों के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया था. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.
कई स्तर पर की गई जांच और सुराग जुटाने के बाद पुलिस आरोपी महिला तक पहुंच गई. पुलिस ने वारदात के महज दो घंटे के भीतर सोनम को गिरफ्तार कर लिया. मासूम की हत्या के खुलासे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. तीन साल की बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
About the Author

Abhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the organization through camp…
