उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में शनिवार को एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की तंत्र-मंत्र के चक्कर में बेहद बर्बरता से हत्या कर दी गई। पड़ोस में किराए पर रहने वाली महिला के बंद कमरे का ताला तोड़ने पर बेड के नीचे बच्ची का शव मिला, जिसके माथे पर नींबू और शरीर पर चंदन-सिंदूर लगा था।
बुलंदशहर में 3 साल की मासूम बच्ची की तंत्र-मंत्र में बर्बर हत्या; पड़ोसी महिला के कमरे से मिला शव (फाइल फोटो)
बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला भूड़ में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह से लापता 3 साल की बच्ची मान्या उर्फ वानिया का शव पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर से बरामद हुआ। जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक गायब हो गई थी। रात 9 बजे संदेह के आधार पर जब पुलिस ने फरार पड़ोसी महिला सोनिया के कमरे का ताला तोड़ा, तो अंदर बेड के नीचे मासूम का शव पड़ा मिला, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।
मुंह में कपड़ा ठूंसकर और अंगुलियां काटकर निकला गया खून मौके से मिले 11 नींबू
ई-रिक्शा चालक सचिन की 3 वर्षीय बेटी मान्या उर्फ वानिया शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी, जबकि मां शारदा खाना बना रही थीं। दोपहर 12 बजे बेटी के गायब होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने एआई AI से लापता होने के पोस्टर बनवाए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची की हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई; पहले उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया और हाथ-पैर बांधकर खून निकालने के लिए बारी-बारी से अंगुलियां काटी गईं। मौके से 11 नींबू बरामद हुए हैं और बच्ची के माथे पर नींबू रखने के साथ शरीर पर चंदन-सिंदूर लगाकर खून को नींबू पर छिड़का गया था।
➡️ अवगत कराना है कि दिनांक 21.11.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला अवन्ती नगर भूड़ से एक 03 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश की गयी। ➡️ तलाश के दौरान बच्ची का शव उसके आवास से करीब 40 मीटर दूर रोहताश राजपूत के मकान में किराये पर निवास कर रही महिला सोनाली के कमरे से बरामद हुआ। घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर प्रथम दृष्टया तंत्र क्रिया कर मुंह दबाकर हत्या किये जाने की आशंका है। ➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। ➡️ प्रकरण के समस्त पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्पादित की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। उक्त सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह की बाइट ।
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) November 21, 2026
दिल्ली रोड पर जाम लगाकर हंगामा बस स्टॉप से गिरफ्तार हुई आरोपी महिला
बच्ची का शव देखकर माता-पिता रो-रोकर बेसुध हो गए, वहीं गुस्साए लोगों ने दिल्ली रोड जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
बच्ची के चाचा अंकित ने बताया कि मूल रूप से बिसरख निवासी आरोपी सोनिया 2-3 महीने पहले ही यहां किराए पर आई थी और खाने की चीज देने के बहाने बच्चों को कमरे में बुलाती थी। देर रात पुलिस ने शहर छोड़कर भागने की फिराक में बस स्टॉप पर खड़ी सोनिया को गिरफ्तार कर लिया; एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि तंत्र-मंत्र समेत हत्या के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘25777229988609873’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
