मिर्जापुर में आमघाट के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान जेसीबी की टक्कर से रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंस गया। इससे प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। घटना के बाद कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा

.

आमघाट के पास मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी की टक्कर रेलवे के इलेक्ट्रिक पोल से हो गई। टक्कर लगने से पोल धंस गया और रेल यातायात बाधित हो गया।

मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की निगरानी में क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करने और रेल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया गया।

ट्रेनें रुकने से यात्री परेशान

रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों को रास्ते के अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। रेलवे प्रशासन क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर जल्द से जल्द रेल यातायात सामान्य करने में जुटा है।



Source link

अभी अभी की खबरें