Tragic Accident Before Bhai Dooj: 13-Year-Old Dies After Getting Trapped in Tractor Rotavator

मासूम का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सकीट के गांव सराय जवाहरपुर में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर उसका मामा चला रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।


थाना रिजोर क्षेत्र के गांव सराय जवाहरपुर निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने बेटे निशु राजपूत (13) और साले के साथ खेत पर गए थे। खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लगा हुआ था जिसे उनका साला चला रहा था। इसी दौरान निशु ट्रैक्टर पर चढ़ने के लिए रोटावेटर की तरफ से प्रयास करने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसमें फंसने से निशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निशु की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।   सुखवीर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं जिनमें निशु छोटा था। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

 



Source link