Six people, including a former village head, arrested while gambling; Rs 67,600 recovered

फोटो 06:::: पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

जसवंतनगर। बलरई थाना पुलिस ने सोमवार शाम ग्राम दौंदुआ में पंचायत घर के पास छापा मारकर जुआ खेलते पूर्व प्रधान समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ फड़ पर लगे 56 हजार रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी में मिले 11,600 रुपये समेत कुल 67,600 रुपये बरामद किए। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन और पांच मोटरसाइकिल व स्कूटी भी कब्जे में ली गईं।


थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया सूचना पर पुलिस ने दौंदुआ गांव में पंचायत घर के पास छापा मारा। यहां जुआ खेलते छह लोगों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दौंदुआ निवासी रविंद्र, कपूर चंद्र, अवनीश कुमार, यतेंद्र, बलरई निवासी गोविंद सिंह और जसवंतनगर क्षेत्र के जौनई गांव निवासी पूर्व प्रधान यतेंद्र उर्फ अवधेश शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। बरामदगी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।(संवाद)



Source link